होमगार्ड स्थापना दिवस पर जवानों ने किया मार्चपास्ट

सीहोर। होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया.

मुख्य अतिथि कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने परेड की सलामी ली और जवानों का उत्सावर्धन किया. कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा होमगार्ड महानिदेशक के संदेश का वाचन भी किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर तथा एसपी श्री शुक्ला द्वारा होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ सैनिकों के मेधावी बच्चों को चेक और वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. परेड के बाद ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. इसके पश्चात बच्चों और अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियों रस्साकसी, दौड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अशोक पाटीदार ने किया, जबकि एएसआई सीएस चंदेरिया ने टू आईसी के रूप में परेड का संपादन किया. कार्यक्रम में संदेश वाचन के बाद आकर्षक मार्चपास्ट निकाला गया, जिसमें 02 होमगार्ड प्लाटून, 01 सिविल डिफेंस महिला प्लाटून, 01 सिविल डिफेंस पुरूष प्लाटून, ऑक्सफोर्ड स्कूल बैण्ड, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की एनसीसी टुकड़ी तथा एसडीईआएफ वाहन परेड सम्मिलित हुए। सभी प्लाटूनों ने कदमताल मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरकर सलामी दी.

 

 

Next Post

पाम ऑयल पर वैज्ञानिक संवाद की दिशा में सार्थक पहल

Sun Dec 7 , 2025
भोपाल। पाम ऑयल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित राष्ट्रीय चर्चा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाम ऑयल कॉन्क्लेव 2025 राजधानी में सम्पन्न हुआ। एशियन पाम ऑयल अलायंस सॉलिडेरिडाड और द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग क्रायक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें न्यूट्रिशन […]

You May Like