लंदन, 12 सितम्बर (वार्ता) अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हैम्पशायर ने गुरुवार सुबह घोषणा की कि उन्होंने समरसेट और सरे के ख़िलाफ होने वाले मैचों के लिए भारतीय ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर को अनुबंधित किया है। वाॅशिंगटन इन गर्मियों की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला टेस्ट शतक बनाए थे और सात विकेट लिए थे। वह इससे पहले लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में खेल चुके हैं।
25 वर्षीय सुंदर ने अगस्त की शुरुआत में द ओवल में भारत की नाटकीय जीत में शामिल होने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह एशिया कप के लिए चयन से चूक गए थे।
हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा, “काउंटी चैंपियनशिप के लिए वाॅशिंगटन को क्लब में लाकर हमें खु़शी हो रही है। इस गर्मी में इंग्लैंड के ख़िलाफ उनकी सीरीज शानदार रही और समरसेट और सरे के ख़िलाफ आने वाले दो बड़े मैचों में वह अहम भूमिका निभाएंगे।”
Next Post
वन अमले ने बैतूल मार्ग से जब्त किया 12 नग सागौन के लट्ठे
Fri Sep 12 , 2025
छिंदवाड़ा: वन विभाग ने बैतूल मार्ग में रात्रि गस्त के दौरान बोलेरो वाहन को जब्त कर उसमें रखे सागौन के 12 नग लटठे जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम वन मंलड के सांवरी वनपरिक्षेत्र का अमला बीती देर रात्री गस्त में निकला था. इस दौरान वन अमले ने […]

You May Like
-
1 year ago
इंदौर में भी बनवाऊॅंगा सागर जैसा संविधान चौक
