छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने चाचा के साथ जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने तथा चाचा की मारपीट करने वाले आरोपियों में राजा शाक्य, तोहद व इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के बाद इनका जुलूस निकाला। बताया गया कि छात्रा गत शनिवार की देर शाम अपने चाचा के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। ग्वालियर बाईपास चौराहे के पास चार युवकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। जब चाचा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

इस मामले एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हिंदी भवन में आयोजित समारोह का दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर शुभारंभ किया तथा संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

Wed Feb 12 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like