सुलह करने पहुुंचे छात्र का अपहरण, बेरहमी से पीटा

जबलपुर: स्कूल में हुए विवाद पर सुलह करने विजयनगर नगर थाना अंतर्गत सनातन चौक के पास पहुंचे 9 वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर उसका अपहरण कर जीरो डिग्री ले गए वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और धमकाते हुए आरोपी भाग गए।पुलिस के मुताबिक अक्षत तिवारी निवासी रामेश्वरम कॉलोनी विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कक्षा 9 वीं में नचिकेता स्कूल विजयनगर में पढता है। स्कूल में विवाद हुआ था इसी विवाद का समझौता करने के लिये बीती रात 8.30 बजे सनातन चौक के पास विजयनगर अपने दोस्त हिमालय सिंह ठाकुर, अर्श वर्मा, रुद्राक्ष चक्रवर्ती, आदित्य घनघोरिया के साथ गया था।

अभिनव गुप्ता स्कूल में हुए विवाद की बात को लेकर झगड़ा करने लग। अभिनव के साथियों ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट की और अभिनव ने किसी भारी चीज से उसके सिर में पीछे तरफ मारा जिससे सिर में चोट लग गयी है और खून निकलने लगा फिर उसे जीरो डिग्री की तरफ ले गये और वहां पर ले जा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसके दोस्तों ने बीच बचाव किया तब जाकर अभिनव और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से चला गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

डस्ट में दबा हाईवा चालक, मौत

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर : मझगवां स्थित एक खदान में हाईवा से डस्ट डम्प की जा रही थी तभी चालक डस्ट में दब गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृत्युंजय पांडे 45 वर्षीय निवासी बिहार, साथी रतन विश्वकर्मा के साथ हाईवा लेकर सुमित अग्रवाल की खदान में मझगवां बीती रात […]

You May Like