दतिया: टू-व्हीलर वाहन की बकाया किस्त लेने गए बैंक रिकवरी एजेंटों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघसी की बताई जा रही है, जहां आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार अनिल यादव और प्रदीप मांझी आईएफडीसी बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य करते हैं।
दोनों अपने साथी के साथ ग्राम घुघसी में एक ग्राहक से टीवीएस बैटरी स्कूटर की बकाया लोन किस्त लेने पहुंचे थे। आरोप है कि किस्त के पैसे मांगने पर अर्जुन रावत पुत्र सुगर सिंह, ऋतिक रावत निवासी भाषणा खुर्द तथा 3-4 अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पास रखे करीब 50 हजार रुपये भी लूट लिए। मारपीट में दोनों रिकवरी एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल कर्मचारी बड़ौनी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
