छिंदवाड़ा: वन विभाग ने बैतूल मार्ग में रात्रि गस्त के दौरान बोलेरो वाहन को जब्त कर उसमें रखे सागौन के 12 नग लटठे जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम वन मंलड के सांवरी वनपरिक्षेत्र का अमला बीती देर रात्री गस्त में निकला था. इस दौरान वन अमले ने छिन्दवाड़ा बैतूल मार्ग से लगे देवगढ़ कच्चा मार्ग पर एक सफेद बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 36 बीबी 0985 को खड़े हुए पाया .
वन अमलने वाहन के अंदर देखा तो उक्त वाहन के अंदरअवैध रुप से काटे गये सागौन की 12 नग लटठे 0.775 घ.मी. रखे हुए थे. इस पर वन अमले ने उक्त वाहन को जब्त कर वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पी.ओ.आर. प्रकरण 2179/41 दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि जिस समय वन अमले वाहन को जब्त किया तब उक्त वाहन में कोई नही थी. अब वन विभाग सागौन की तस्करी करने वालों की पताशाजी करने में जुट गया है.
