विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव: पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह

दतिया: पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपरांय में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की आमसभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ ओरछा की प्रसिद्ध एतिहासिक धरोहर शीशमहल का अवलोकन किया। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक ली जहां उनका समाजजनों ने स्वागत किया। दतिया में ब्रजरानी गार्डन में आयोजित दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दतिया के विकास की पटकथा भाजपा की सरकार ने ही लिखी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही दतिया के विकास और सांस्कृतिक वैभव को आगे ले जा सकती है।

सिर्फ विकास से ही क्षेत्र, समाज और परिवार की समृद्धि आती है। दतिया की जनता विवेकशील है और वह विकास के मार्ग को अच्छी तरह पहचानती है जो कि भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है।बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने भाजपा प्रत्याशी तिवारी के समर्थन में अपना संकल्प स्पष्ट किया। बैठक को दतिया दांगी जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन भगवत सिंह दांगी ने किया। तत्पश्चात् पूर्व मंत्री ने ग्राम रेड़ा सहित अनेक ग्रामों में जनसंपर्क कर ग्राम बैठकों में हिस्सा लिया और भाजपा के लिए जनसमर्थन मांगा।
दांगी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में माधव सिंह दांगी, भगवत सिंह दांगी, लल्लू सिंह दांगी, नाथूराम सिंह दांगी, गुलजारी सिंह दांगी, प्रशांत सिंह दांगी, रमेश दांगी, बृजभूषण सिंह दांगी, अरविंद सिंह दांगी, रामकुमार सिंह दांगी आदि शामिल हुए।

Next Post

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Mon Jul 27 , 2026
भारत के राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में 289 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। जीत के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत नए मकाम को छूता चला जा रहा है। भारत के झोली में […]

You May Like