मंदिर मेें चोरी करने वाले गए जेल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत साई मंदिर का ताला तोडक़र दानपेटी से नगदी रूपये चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि मोहन लाल चौरसिया 65 वर्ष निवासी बुढागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसने साई मंदिर बनवाया है, जहां दान पेटी स्टील की बनी है जो 1 वर्ष से नहीं खुली है, 11 जुलाई को रात लगभग 8 बजे पूजा पाठ कर 9 बजे मंदिर मे ताला लगाकर घर चला गया था।

12 जुलाई की सुबह देखा मंदिर का ताला टूटा था गेट खुला था। मंदिर के चैनल गेट का ताला तोडकर अज्ञात चोर दान पेटी रूपये सहित चुरा ले गया है। मामले में सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए जिसके आधार पर देवनगर में दबिश देकर अंकुश बसोर 25 वर्ष एवं राहुल गोटिया 23 वर्ष दोनों निवासी देव नगर गोसलपुर को पकड़ा गया। जिन्होंने मंदिर चोरी करना और दान पेटी में रखे 16 हजार रूपये आपस में बाट लेना स्वीकार किया। दोनो आरोपियो से दान पेटी से चुराये हुये रूपयो मे से शेष बचे 2500 रूपये जब्त किए गए।

Next Post

कांग्रेस ने रची थी सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश

Fri Aug 1 , 2025
भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मालेगांव ब्लास्ट केस पर आए एनआईए कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी है. शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म को बदनाम करने और इस्लामिक आतंकवाद को दबाने के लिए साजिश रची थी. कांग्रेस द्वारा रचे गए झूठे […]

You May Like