विपक्षी दलों ने किया संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (वार्ता) छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई तथा चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया। तख्तियों पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर भी थी, जिन पर संसद में उनकी अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई थी।

प्रदर्शनकारियों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा प्रियंका गांधी वाड्रा शाहिद कांग्रेस के अन्य कई सांसद शामिल थे।
संसद भवन परिसर में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी तथा शिवसेना उद्धव गुट के साथ ही कई अन्य दलों के के सांसद भी शामिल थे।

.....

Next Post

16 घण्टे बाद भी नहीं लगा लापता बालक का सुराग

Mon Aug 10 , 2026
पांढुरना:नगर के गायत्री कालोनी का एक 11 वर्षीय बालक बीते रात से अचानक लापता हो गया,परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर इसकी तलाश शुरू कर दी हैं । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के गायत्री कालोनी में रहने वाला 11 वर्षीय बालक […]

You May Like