मलेनी नदी में नाव पलटी, 3 युवक डूबे, 2 युवक बाहर आए, एक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान

रतलाम:नाव के नदी में डुबने से तीन युवकों की जान पर बन आई। इसमें से दो युवक तैराकी जानने से बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक नहीं आ सका। सूचना पर प्रशासन अलर्ट हुआ और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा हैं।जिले के रिंगनोद और बड़ावदा थाना क्षेत्र के बीच बहने वाली मलेनी नदी में रविवार दोपहर एक डोंगी (नाव) पलट गई। नाव में सवार तीन युवक नदी में गिर गए। इनमें से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए और मौके से चले गए, जबकि एक युवक नदी में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव का संतुलन बिगडऩे से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोकनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में बड़ावदा थाना क्षेत्र के गांव ऊंणी के तीन युवक सवार थे। जो युवक डूबा है, उसकी पहचान भोला (पुष्कर) लोहार निवासी ऊंणी के रूप में हुई है। वहीं, तैरकर बाहर निकले दो अन्य युवक भी ऊंणी गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उन दोनों की तलाश कर रही है।
20 फीट गहरी है नदी
बड़ावदा की तरफ से आ रही नदी का किनारा रिंगनोद की तरफ आता है। यहां पिंगला और मलेनी नदी का संगम भी है। नदी की गहराई करीब 20 फीट है और दोनों तरफ के किनारों की चौड़ाई 200 मीटर से अधिक है। युवक को तलाशने के लिए गांव के तैराकों को भी लगाया गया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बैलेंस बिगडऩे से हुआ हादसा
घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। तीनों युवक नाव में बैठकर मछली पकडऩे के लिए नदी के बीच चले गए थे। वहां अचानक नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। तीनों युवक पानी में गिर गए। दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वे मौके पर रुकने के बजाय भाग गए।
आज फिर चलेगा रेस्क्यू

मलेनी नदी में रविवार दोपहर एक डोंगी (नाव) पलट गई। नाव में सवार तीन युवक नदी में गिर गए। इनमें से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए और मौके से चले गए, जबकि एक युवक नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात 7 बजे ऑपरेशन रोक दिया गया। अब सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।

Next Post

अकल्पनीय 650 लाख वर्ष पुराने डायनासोर के अंडे और जांघ की हड्डी रही आकर्षण का केंद्र

Sun Feb 15 , 2026
उज्जैन: दशहरा मैदान पर आयोजित वन विभाग के श्री महाकाल वन मेले में लगे वन मंडल धार के डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान के एक स्टॉल पर लगभग 650 लाख वर्ष पुराने डायनासोर के अण्डे और जांघ की हड्डी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्री महाकाल वन […]

You May Like