चीता प्रबंधन के लिये 8 करोड़ 90 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) देश में कई दशकों बाद मध्यप्रदेश में चीतों के फिर से पुनर्वास की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के बीच वन विभाग ने “चीतों के प्रबंधन” के लिए वर्ष 2024-25 से वर्ष 2026-27 के लिये आठ करोड़ 90 लाख रुपए की अनुमानित सीमा मान्य कर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

आज यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह स्वीकृति मंत्रिपरिषद ने दी है। शासन स्तर से इसके आदेश भी 18 फरवरी को जारी कर दिये हैं। आदेश में केंद्र सरकार से आवंटन की प्रत्याशा में उपरोक्त योजना में कोई राशि व्यय की जाती है, तो केंद्र सरकार से राशि प्राप्त होने पर वन विभाग के राजस्व प्राप्ति मद में ऐसे व्यय के समतुल्य राशि जमा करायी जाएगी।

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीकी देशों से चीते लगभग दो वर्ष पहले लाकर बसाए जा रहे हैं। वर्तमान में लगभग दो दर्जन चीते उद्यान में हैं। देश से लगभग छह सात दशक पहले चीते विलुप्त हो गए थे। केंद्र सरकार के सहयोग से उन्हें देश में फिर से बसाने के लिए मध्यप्रदेश में कार्य प्रारंभ किया गया है।

 

Next Post

नेशनल लोक अदालत आठ मार्च को, बिजली संबंधी मामले भी आएंगे

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में आगामी आठ मार्च को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी और अनियमितताओं के प्रकरणों का आपसी समझौतों से निराकरण किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं और […]

You May Like