कांग्रेस कनेक्ट पोर्टल पर दिल्ली कांग्रेस की 98 प्रतिशत उपलब्धि, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- देवेंद्र यादव

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कनेक्ट पोर्टल पर संगठनात्मक समीक्षा में दिल्ली कांग्रेस की 98 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज होना पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

श्री यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय दिल्ली कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि सभी ने दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाया है।उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन देश की अन्य प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के बाद बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, मंडलम और सेक्टर गठन, 13,000 बूथों पर बीएलए-2 की तैनाती तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण जैसे कदमों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

श्री यादव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को नयी मजबूती दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण के साथ आगे भी जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहकर दिल्ली कांग्रेस को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही तिलक नगर, चांदनी चौक और रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

Next Post

मप्र को मिली 8,010 करोड़ की टैक्स डिवोल्यूशन किश्त, CM डॉ यादव ने जताया PM मोदी का आभार

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like