
इंदौर। पालदा उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चद्दर काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय लखन पिता बंसीलाल निवासी बाबूलाल नगर, पालदा के रूप में हुई है। वह स्थानीय कारखाने में मजदूरी करता था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मशीन पर काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से उसका हाथ कटर में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
