मोइज के तूफानी शतक से फ्रेण्डस क्लब ने हेरिटेज बैतूल को हराकर सुपर 8 में पहुची

सारणी। स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच शुभआरंभ हेरिटेज बैतुल व अभीकर्ता इलेवन बगडोना के बीच खेला गया.पहले बल्लेबाजी करते हुए अभीकर्ता इलेवन बगडोना ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 80 रन बनाएं हेरिटेज बैतुल ने 9 वे ओवर मे 7 विकेट खोकर 82 रन का लक्ष्य प्राप्त किया और यह मैच 3 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सत्येंद्र जिन्होंने चार गेंद पर 13 रन व गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने.दूसरा मैच फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा व जय बजरंग बैतूल के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रनों का विशाल स्कोर खडा किया! 157 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी जय बजरंग बैतुल ने 10 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई और यह मैच 66 रनों से हार गई इस मैच के मैन आफ द मैच गोल्डी जिन्होंने 17 बॉल पर 57 रनों की ताबडतोड पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने. तीसरा मैच शुभारंभ हेरिटेज बैतुल व फ्रेन्डस क्लब पाथाखेडा के बीच सुपर 8 के लिए खेला गया. खेला गया शुभारंभ हेरिटेज बैतुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस क्लब पाथाखेडा ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 178 रन बनाए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभारंभ हेरिटेज बैतूल ने 10 ओवर मे 9 विकेट खोकर महज 86 रन ही बना पाई और यह मैच 93 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोइज जिन्होंने 32 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 101 रन बनाकर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने. संजय दत्ता,संदीप झपाटे, देवराव बारपेटे, गंजानंद रघुवंशी, ब्रज किशोर पवार,मनीष महस्की योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया.

Next Post

तेंदुआ के हमले में घायल बच्चे के इलाज के लिए महिलाओं ने विधायक को दिया आवेदन

Sat Jan 17 , 2026
भौंरा/शाहपुर। ग्राम भौंरा में जंगली जानवर तेंदुआ के हमले में घायल हुए ढाई वर्षीय बालक के इलाज के लिए महिलाओं ने विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके को आवेदन दिया। आवेदन देने के लिए लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं विधायक के निवास पर पहुंची। महिलाओं ने विधायक से मांग की है […]

You May Like