अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केएल राहुल और सूर्या का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 300 छक्के पूरे किए हैं। अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन छक्का लगाकर यह कारनामा किया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया के नंबर-1 टी20 बैटर अभिषेक शर्मा ने 14 दिसंबर को सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 छ्क्के पूरे किए। वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक को T20 में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए तीसरे भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I में तीन छक्कों की ज़रूरत थी, और उन्होंने रन चेज़ के पांचवें ओवर में यह कारनामा कर दिखाया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ओटनील बार्टमैन को छक्का मारकर खेल के 20-ओवर फॉर्मेट में अपना 300वां छक्का पूरा किया।

Next Post

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टीमों के बीच हुआ कांटे की टक्कर

Mon Dec 15 , 2025
ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 1 रन से हराकर लगातार नौवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ फाइनल की रेस में बरकरार हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम […]

You May Like