अकौरी गांव में आग से बाईस किसानों के गेहूॅ की फसल जलकर खाक

सिंगरौली:देवसर तहसील मुख्यालय के ग्राम अकौरी में बिजली के खम्भे से उठी एक चिंगारी ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अन्नदाताओं के गेहूॅ के फसलों को राख में तब्दील कर दिया है। देखते ही देखते खलिहान में रखी पूरी फसलें धू-धूकर जल गई।जानकारी के अनुसार देवसर तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अकौरी ने सामूहिक तौर पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों ने एक साथ खलिहान बनाया था।

जहां खलिहान में गेहूॅ की फसलें गहाई के लिए रखी गई थी । आग की ज्वाला लपटो एंव धुआं देखकर स्थानीय किसान गोमती प्रसाद केवट व अन्य लोग घटनास्थल पहुंचते तब तक में आग बेकाबू हो चुकी थी। प्रभावित किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय अमले को दिया, लेकिन तब तक में आग नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। स्थानीय लोगबाग अपने खुद के मोटर सिचाई से आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास करते रहे।

Next Post

गनियारी के चौराटोला सड़क मार्ग की होगी मरम्मत

Thu Apr 17 , 2025
सिंगरौली: ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के चौराटोला जर्जर सड़क का निगमायुक्त डीके शर्मा ने सहायक यंत्री एसएन द्विवेदी व संविदाकार के साथ स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि चौराटोला सड़क का डामरीकरण का कार्य करीब साढ़े तीन साल पूर्व कराया गया था। लेकिन सड़क अल्पअवधि में क्षतिग्रस्त […]

You May Like