युवक की चाकू से गोदकर हत्या


जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में चाकू से गोद युवक की हत्या कर दी गई।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि एकांश साहू 35 वर्ष निवासी सब्जी मंडी अधारताल का फर्नीचर का काम करता था।

एकांश अपनी कार से जा रहा था तभी कार की टक्कर एक मोटर साइकिल हो गई थी जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई, बाइक चालक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद चाकू मार कर एकांश की हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि और आरोपियों की पहचान हो सके

Next Post

अज्ञात वाहन ने कुचला, युवक की मौत

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत दक्ष होटल के पीछे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नारायण चौधरी 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती शिव मंदिर तलैया रांझी ने सूचना दी कि वह अशोक टेंट हाउस में वेटर का काम करता है उसके अशोक टेंट […]

You May Like