हजार बिस्तर अस्पताल की धर्मशाला में आवासीय सुविधा शुरू, मंत्री नारायण सिंह ने किया शुभारंभ

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय के हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के उद्देश्य से आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए सुखद खबर है। हजार बिस्तर अस्पताल के नजदीक बनी धर्मशाला में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के परिजनों के लिए सुशासन सप्ताह में आवासीय सुविधा शुरू की गई है। सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर धर्मशाला में आवासीय सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, गजराराजा चिकित्सा महा विद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर के एस धाकड़ , जेएएच के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकृष्ण पारिख मौजूद थे।

मंत्री कुशवाह ने धर्मशाला के शुभारंभ अवसर पर कहा कि परमार्थ व मानव सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है। इसी भाव के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस से शुरू हुए सुशासन सप्ताह के तहत अंचल के सबसे बड़े अस्पताल की धर्मशाला शुरू की गई है। इसमें गरीब परिवारों को अस्पताल के नजदीक नि:शुल्क आवासीय सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में सुविधाओं के विस्तार के लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत पड़ेगी वह उपलब्ध कराई जाएगी। कुशवाह ने जेएएच प्रबंधन से धर्मशाला में आवश्यक कार्यों के हिसाब से धनराशि की आवश्यकता बताने के लिए कहा है। मंत्री कुशवाह द्वारा उपलब्ध कराई गई दस लाख रूपए की धनराशि से जरूरी बुनियादी सुविधाएं जुटाकर धर्मशाला शुरू की गई है। उन्होंने जेएएच प्रबंधन एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ इस धर्मशाला का संचालन करें।

Next Post

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीसरे शख्स की भी मौत

Fri Dec 26 , 2025
बेगमगंज। सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां पूरी तरह छीन लीं। 8 दिसंबर को रिश्तेदार के दफन में शामिल होने निकले बाइक सवार दंपति और उनकी बुजुर्ग मां की आयशर ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई […]

You May Like