
बेगमगंज। सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां पूरी तरह छीन लीं। 8 दिसंबर को रिश्तेदार के दफन में शामिल होने निकले बाइक सवार दंपति और उनकी बुजुर्ग मां की आयशर ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम वीरपुर निवासी 60 वर्षीय अलीम मंसूरी अपनी पत्नी 50 वर्षीय अनवरी बी और 75 वर्षीय मां घूरन बी के साथ रिश्तेदार रमजानी मंसूरी के निधन पर ग्राम बेरखेड़ी जोरावर जा रहे थे। भोपाल रोड पर सुधासागर दाल मिल के सामने तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में अलीम मंसूरी और उनकी मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अनवरी बी को भोपाल रेफर किया गया था। बीते कई दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती अनवरी बी ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
करीब एक पखवाड़े के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को मृतका अनवरी बी को तुलसीपार कब्रिस्तान में दफन किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई
