सी.एम. हैेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में नगर निगम जबलपुर आया अव्वल

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सतत् प्रयास एवं मॉनिटरिंग रंग लाई है। सी.एम. हैल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.58 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में जबलपुर नगर निगम अव्वल आया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 3 हजार 5 सौ 39 शिकायतों में से लगभग 59.34 प्रतिशत शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है।

नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं सकारात्मक निराकरण किया गया।सी.एम. हैल्प लाइन की प्रभारी तथा सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Next Post

काॅलेज छात्रा से छेड़छाड़ कर धमकाता है शोहदा

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड नं. 03 कंकाली मोहल्ला में रहने वाली काॅलेज छात्रा का पीछा कर शोहदा छेड़छाड़ कर धमकाता है।पुलिस ने बताया कि वार्ड नं. 03 कंकाली मोहल्ला थाना सिहोरा में रहने वाली 20 वर्ष युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीएससी सेकेन्ड ईयर में पढती है। […]

You May Like