याउंडे, 17 जून (वार्ता) मध्य अफ्रीकी देश चाड में दो प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच झगड़े के दौरान 20 लोग मारे गये हैं और 16 अन्य घायल हो गये हैं।
देश के संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ओउददाई प्रांत (चाड के पूर्व) के मोलोउ इलाके में 10 से 14 जून तक झड़पें हुयीं। बयान में हालांकि,झड़पों के कारणों का ज़िक्र नहीं किया गया लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह संघर्ष दो प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हुआ था।
चाड सरकार के चार वरिष्ठ अधिकारी सोमवार सुबह ओउददाई प्रांत की राजधानी अबेचे पहुंचे ताकि झड़पों की स्थिति का जायज़ा लिया जा सके और कानून-व्यवस्था बहाल की जा सके। इस दौरे से पहले प्रांत के सीनेटरों ने एक बयान जारी करके इन घटनाओं की निंदा की।
Next Post
जरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किये हमले: आईडीएफ
Tue Jun 17 , 2025
यरूशलम, 17 जून (वार्ता) इजरायल की वायु सेना ने रात भर ईरान में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर कई हमले किये हैं। यह जानकारी इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार को दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा, “रात भर इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों […]

You May Like
-
11 months ago
नशे में चूर युवक का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
-
7 months ago
आत्महत्या रोकथाम: मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला
