भोपाल: राजधानी पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवादों के बीच स्पष्ट किया कि परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने छात्रों से किसी भी तरह की अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और भ्रम फैलाने वाली खबरों से दूर रहने की सलाह दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Next Post
दवा की जगह जहर: भोपाल AIIMS की लापरवाही से बुझा घर का चिराग, दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
Sat Jun 13 , 2026
भोपाल: एम्स में इलाज के दौरान 3 साल के ब्लड कैंसर पीड़ित मासूम सार्थक यादव की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को दवा की जगह फॉर्मेलिन का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाने से पहले […]

You May Like
-
8 months ago
अब आवश्यक रूप से सभी थानों का होगा मासिक मूल्यांकन
-
7 months ago
6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार