
तैय्यब अली चौक से पर्यटन तिराहे तक जमे अतिक्रमणकारी
जबलपुर, नवभारत। तैयबअली चौक से पर्यटन तिराहे को जोड़ने वाली सड़क में शाम होते ही अघोषित रूप से खाने पीने की चौपाटी सजाई जा रही है। जिसके चलते यहां की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो रही है। यहां आने वाले लोग मनमर्जी अनुसार अपने वाहन खड़े कर रहे है जिसके कारण बार-बार जाम लगने की नौबत बन जाती है। इससे यातायात तो बाधित होता ही है, साथ ही हादसे होने का डर भी बना रहता है।
विगत कुछ महीनो से तैय्यब अली चौराहे के आसपास चाइनीज, चाट फुल्की, मोमोज आदि की दुकाने शाम होते ही यहां सजा ली जाती है। जिसके चलते यहां बार बार जाम लगने की समस्या भी बनी रहती है। यहां यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसे पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं रहते है।
इनका कहना है
शहर में मौजूद अतिक्रमणों पर रोज प्रहार किया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सागर बोरकर, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम
