सड़क हादसों में मासूम बच्चे व महिलाओं समेत 6 घायल

जबलपुर। भेड़ाघाट और कुण्डम थाना क्षेत्रों में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार शिल्पीनगर निवासी शरीफ खान (30) पत्नी रजिया बी (28), बेटे ईशाक खान 6 वर्षीय और अपने साथी गनीराम सैयाम को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जा रहे थे, तभी पंकज किराना दुकान के सामने पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 सी एस 4654 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे। सभी को चोटें आई हैं। इसी प्रकार गोसलपुर निवासी शैलेन्द्र श्रीवास (24) ने बताया कि वह अपनी माँ सरोज श्रीवास, पड़ोसन सुनीता बाई और उनकी भतीजी पूनम के साथ दो वाहनों मोटरसाइकिल और स्कूटी से अपनी रिश्तेदारी में शहपुरा जा रहे थे। स्कूटी को शैलेन्द्र की माँ सरोज श्रीवास चला रही थीं और सुनीता बाई पीछे बैठी थीं। जैसे ही वे कुण्डम के आगे क्रेशर के पास मंदिर के नजदीक पहुँचे, तभी पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एन वाय 3874 के चालक ने तेजी से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। सरोज श्रीवास और सुनीता बाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर गईं।

Next Post

दतिया में जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

Tue Oct 20 , 2026
दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर की मुख्य मार्गों से पैदल मार्च निकालकर किला चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए […]

You May Like