शुजालपुर में भोपाल से आए किन्नरों ने फ्रीगंज इलाके में उत्पात मचाया

शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर किन्नरों के दो गुट में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे गुट के लोगों की मारपीट भी की। इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें शाजापुर रेफर किया गया है।

 

भोपाल से आए किन्नर शमी ठाकुर और गुरु सिरेन शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। इस दौरान फ्रीगंज शुजालपुर निवासी राजेंद्र ने उन्हें जाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। राजेंद्र के साथियों ने भोपाल के किन्नरों के साथ मारपीट की। शमी ठाकुर और गुरु सिरन ने शुजालपुर के मंडी थाने में शिकायत की।

 

इसके बाद बड़ी संख्या में किन्नर लाठी-डंडे लेकर राजेंद्र को तलाशते हुए 9:30 बजे फ्रीगंज पहुंच गए। यहां अन्य किन्नर मुस्कान के घर पथराव और तोड़फोड़ की। उसके साथी राजेंद्र के घर पर पहुंच गए। यहां उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। घायल मनोहर सिंह और उनकी पत्नी कृष्णा बाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात 2 बजे तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।

Next Post

शाजापुर में हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा का अनोखा उदाहरण देखने को मिला

Tue Mar 4 , 2025
इंदिरा नगर के रहने वाले सूरज नाम के युवक ने दंडवत प्रणाम करते हुए मुरादपुरा हनुमान मंदिर तक की यात्रा की।   सूरज ने अपने घर से मंदिर तक लगभग 6 किलोमीटर की दूरी दंडवत प्रणाम करते हुए तय की। जब उनसे इस अनूठी भक्ति के बारे में पूछा गया, […]

You May Like