चलती कार के बोनट में भड़की आग

जबलपुर: रविवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने वाहन तुरंत रोका और फिर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम मुख्यालय के सामने से कार क्रमांक सीजी 07 बीसी 0559 के बोनट में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि आग लगते ही चालक ने कार रोकी और वह बाहर आ गया।

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों व फायर अमले ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है जहां कार में आग लगी थी वहरं अन्य चार पहिया वाहन भी खड़े हुए थे। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। आग लगने की वजह कार के बोनट में शार्ट सर्किट होना सामने आ रहा है।

Next Post

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई कर पेश करो रिपोर्ट: मानव अधिकार आयोग

Mon Aug 25 , 2025
जबलपुर: रामपुर स्थित दुर्गा नगर में बिना डिग्री के एलोपैथिक क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर महेंद्र पांडे के मामले को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जनहित का मुद्दा मानकर संज्ञान में लिया है। मामले में आयोग ने जबलपुर के पुलिस अधीक्षक एवं सीएमएचओ से मामले की जांच कराकर, की गई […]

You May Like