इटारसी। क्रिश्चियन पास्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुभाष पंवार ने न्यायालय के निष्पक्ष फैसले की सराहना करते हुए कहा कि दोषियों को सजा और निर्दोष को बरी करना न्यायिक तंत्र की सशक्तता का उदाहरण है। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता को महत्व देने के लिए अदालत, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन व पुलिस दल का आभार व्यक्त किया। यह निर्णय शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।
न्यायालय के निष्पक्ष फैसले पर क्रिश्चियन पास्टर्स एसोसिएशन ने जताया आभार
