भाजपा सरकार की जी.एस.टी नीति व्यापारियों एवं जनता के साथ विश्वासघात : कांग्रेस 

सीधी। केंद्र की भाजपा सरकार ने जी.एस.टी. लागू कर पहले व्यापारियों की कमर तोड़ दी और अब जब चुनावी लाभ हेतु जी.एस.टी. दरों में मामूली कटौती कर व्यापारियों को झुनझुना थमाया जा रहा है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी -सीधी अध्यक्ष ज्ञान सिंह सीधी में व्यापारियों से सम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह कोई राहत नहीं, बल्कि चुनावी छलावा है।

आज जिला मुख्यालय सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी -सीधी अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेसजनों के साथ व्यापारी बंधुओं के बीच जाकर भाजपा की असली नीयत और चरित्र को उजागर किया।

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने आगे कहा कि हमने व्यापारियों को सच्चाई से अवगत कराया कि कैसे सरकार ने उनके व्यवसाय पर चोट की है और अब दिखावे की राहत देकर उन्हें मूर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है।कांग्रेस व्यापारियों के साथ है और सच्चाई के साथ है।

Next Post

बंगलादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 135 के स्कोर पर रोका

Thu Sep 25 , 2025
दुबई 25 सितंबर (वार्ता) तसकीन अहमद (तीन), मेहदी हसन और रिशाद हुसैन (दो-दो) की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर बंगलादेश ने रविवार को एशियाकप के 17वे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान को 135 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने […]

You May Like

Play sound