दमोह कृषि उपज मंडी में चोरी नहीं थम रही फिर दो बोरी मसूर चोरी

दमोह: दमोह कृषि उपज मंडी में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल रात करीब 3:30 बजे मोदी ट्रेडिंग कंपनी की गोदाम के सामने से दो बोरी मसूर पुनः चोरी हो गई। व्यापारियों के अनुसार मंडी के मुख्य गेट पर न तो ताला लगा था और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। इसका फायदा उठाकर चोर आराम से आए और बोरी उठाकर ले गए।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। मेसर्स मोदी ट्रेडिंग कंपनी दमोह ने घटना को लेकर मंडी प्रशासन को आवेदन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा के अभाव में मंडी में रखा माल असुरक्षित है। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Next Post

केएल राहुल और साई सुदंर्शन के अर्धशतक, भारत ने चायकाल तक बनाये दो विकेट पर 209 रन

Sat Jun 6 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद 81) और साई सुदर्शन (81) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक दो विकेट पर 209 रन बना लिये है। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने […]

You May Like