परदेशीपुरा में महिला के घर की खिड़की तोड़कर चोरी

इंदौर: शहर में रविवार रात से सोमवार सुबह तक चोरों ने दो अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया. एक मामले में चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसते हुए लाखों का सोना और नकदी चुरा ली, जबकि दूसरे मामले में बदमाशों ने पान की दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट और नगदी पार कर दी.पहली वारदात थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के 5/9 परदेशीपुरा इलाके में हुई.

अज्ञात बदमाश घर के पीछे बने किचन की खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हुए और अलमारी में रखे करीब 47 हजार रुपए नगद के साथ सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बालियां, बच्चों की झुमकी और चेन, जेंट्स चैन, चार टॉप्स, दो जेंट्स व दो बच्चों की अंगूठियां, दो चूड़ियां और ओमपान डिज़ाइन का सोने का लॉकेट चोरी कर ले गए. दूसरी घटना थाना द्वारकापुरी क्षेत्र की श्रद्धा सबुरी कॉलोनी स्थित एक पान की दुकान में हुई.

यहां भी अज्ञात बदमाशों ने पान दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सिगरेट के पैकेटों के साथ करीब 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

Next Post

एमआर-10 ब्रिज के नीचे ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Mon Oct 27 , 2025
इंदौर: हीरानगर पुलिस ने देर रात एमआर-10 ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से करीब 11.50 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है.थाना हीरानगर पुलिस टीम ने सूचना के आधार […]

You May Like