सतना: रात में अपनी दुकान बंद कर आगे बढ़ते ही व्यापारी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर उन्हें लूटने का प्रयास किया गया. लेकिन आंख में मिर्च न पडऩे की वजह से व्यापारी बाल बाल बच गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर निवासी दिवाकर जायसवाल द्वारा मोबाइल की दुंकान संचालित की जाती है. हर रोज की तरह रात के लगभग 10 बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की और बड़ी माई मंदिर के पास स्थित अपने घर की ओर जाने लगे.
बताया गया कि जैसे ही वे बाबा तालाब के थोड़ा आगे पहुंचे वैसे ही 3 अज्ञात बदमाश वहां आ धमके. जिसमें से एक ने उनके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया. लेकिन गनीमत यह रही ही कि थोड़ा झुक जाने के कारण लाल मिर्च पाउडर दिलीप के गाल और कान तक ही सीमित रहा और उनकी आंखों में नहीं गया. यह देखते ही तीनों बदमाश वहां से भाग निकले. दिलीप द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है. वहीं पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है.
