हैंडपंप बंद, पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण-स्कूली बच्चे

भैंसदेही। गर्मी आते ही हैंडपंप दम तोडऩे लगे है। जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालात यह है कि पानी के लिए ग्रामीण दूरी तय करने को मजबूर है। लेकिन पीएचई विभाग द्वारा हैंडपंपों के सुधार के लिए कोई उपाये तक नहीं की जा रहे है। बताया जाता है कि माध्यमिक शाला कौड़िया एवं हनुमान मंदिर परिसर में स्थित हैंडपंप विगत एक-डेढ़ माह से बंद है। जिसकी सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। लेकिन हैंडपंप का सुधार कार्य नहीं हुआ। संजय मालवीय ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की सूचना पीएचई विभाग को भी की गई, किन्तु विभागीय अधिकारी हैंडपंप का सुधार कार्य नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। श्री मालवीय ने बताया कि स्कूल के पास के हैंडपंप से ही स्कूली बच्चे भी पानी पीते है। लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण बच्चों को घर से पानी लाना पड़़ रहा है।

Next Post

वायगांव में की गई जलस्त्रोतों की साफ-सफाई

Sat Apr 5 , 2025
मुलताई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रभातपट्टन द्वारा जल संवर्धन अभियान के तहत निकाली यात्रा ग्राम पंचायत वायगांव पहुंची जहां सभी ग्रामीणो और माताओं के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओ द्वारा सिर पर कलश धारण कर जल बचाओ,जीवन बचाओ के नारे लगाते हुए गांव के मुख्य गलियों से गुजरते […]

You May Like

मनोरंजन