
जबलपुर। जेल में बंद गैंगस्टर चौबे के पिता समेत आठ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कार के चालक को ग्राम राखी व कुंगवां के बीच रोककर सेल्फास की गोलियां खिलाकर कार में रखे बैग कीमती सामान लगभग 5 हजार रूपये का छीनने वाले 2 अज्ञात आरोपियों पर पाटन थाने में प्रकरण दर्ज है। आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है । जिनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा लूट समेत अन्य धाराओं मेें दर्ज एक अ न्य प्रकरण में फरार तुलसी लोधी पिता पंचम लोधी 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया कला बेलखेड़ा एवं धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार मोहित बैगवार पिता प्रेमलाल पैगवार 32 वर्ष निवासी बनारसीदास भनोट वार्ड बंदरिया चौक गोरखपुर, सचिन पाण्डे पिता लालजी पाण्डे 28 वर्ष निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, अंकित पटेल पिता पिता राकेश पटेल 28 वर्ष निवासी यादव कालोनी लार्डगंज पर पांच-पांच हजार रूपए एवं क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज आम्र्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में चंद्रशेखर चौबे पिता स्व. चेतराम चौबे 60 वर्ष निवासी स्नेहनगर मदनमहल एवं सिहोरा थाने में दर्ज आम्र्स एक्ट के प्रकरण में स्वंय चौबे पिता अशोक कुमार चौबे निवासी ग्लोरियस स्कूल के पास सिहोरा पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
