सडक़ हादसे के पीडि़त परिवारों से मिले समाजजन

सतना: मैहर जिले के यदुवीर नगर में कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने अमरपाटन से मैहर आते समय हुए भीषण सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले छह युवा साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला सतना के अध्यक्ष डॉ. दुर्योधन सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अजीत सिंह कोटर तथा रमाशंकर पटेल शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत युवाओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समाजजनों ने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद और मर्मांतक है। विशेष रूप से पांच युवा सदस्यों का असमय निधन ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। इस हादसे ने हर संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरे समाज की संवेदनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। साथ ही समाज की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

Next Post

छोटे शहरों से झोला उठाकर उम्मीदों के सहारे चले

Sun Jul 12 , 2026
सतना:कभी प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक जिला होने के बावजूद वर्तमान में इस कगार में पहुंच गया है कि हर दिन रोजी रोजगार के लिए घर बार छोड़कर हजारों युवा पलायन करने के लिए मजबूर है। कुल मिलाकर वर्षो पहले एक फिल्मी गीत की कहानी सच साबित हो रही जिसमें कहा […]

You May Like