शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.15 अंक नीचे 83,757.54 अंक पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 311 अंक (0.37 प्रतिशत) फिसलकर 83,506.69 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 20.10 अंक गिरकर 25,755.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 104.15 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे 25,671.85 अंक पर रहा। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य रियलटी, ऑटो, निजी बैंक और रसायन समूहों में बिकवाली हावी रही। वहीं, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और मीडिया समूहों के सूचकांक ऊपर थे। सेंसेक्स की गिरावट में एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और बीईएल का अधिक योगदान रहा। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस और ट्रेंट के शेयर ऊपर थे।

Next Post

पाकिस्तान, बंगलादेश के साथ खड़ा है, भारत के खिलाफ टी20 मैच का बॉयकॉट करेगा: शहबाज शरीफ़

Thu Feb 5 , 2026
कराची, 05 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, और कहा कि यह फ़ैसला बंगलादेश के साथ “बहुत सोच-समझकर और एकता में” लिया गया है। एक फ़ेडरल कैबिनेट मीटिंग को एड्रेस करते हुए, प्रधानमंत्री […]

You May Like