दीवानगंज पुरानी चौकी मार्ग पर भूसा से भरा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर क्लीनर

सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर पुरानी चौकी मार्ग के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया। सागर से इंदौर भूसा लेकर जा रहा एक ट्रक एमपी 15 एचए 1249 सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

सौभाग्य से ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। यह तो गनीमत रही कि ट्रक रोड की साइड में पलटा नहीं तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती थी।

स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश–

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 के दीवानगंज पुरानी चौकी मार्ग के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया। सागर से इंदौर भूसा लेकर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वो तो गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।

रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।

Next Post

मजदूरों की बहाली को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक रौतेल, आवश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Mon Nov 17 , 2025
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में सोमवार को अमरकंटक ताप विद्युत गृह में कार्यरत निजी कंपनी की ओर से मजदूरों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल मजदूरों की बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने […]

You May Like