शाहगंज। नगर में स्थापित की गई मां भगवती एवं मां काली की प्रतिमाएं एवं नव देवियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.
नवदुर्गा पर्व अंतिम दिन पंडालों में विशेष पूजा अर्चना की गई. जगह जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया एवं माता के दरबार में छप्पन भोग लगाकर महा आरती उतारी गई. नवमी को दुर्गा पंडालों में महा आरती का आयोजन किया गया. मोहल्ले की महिलाएं घरों से आटे के दीपक बना कर लाई एवं महा आरती में शामिल होकर मां जगदंबे की आरती उतारी. बालिकाओं द्वारा भव्य अखाड़े का प्रदर्शन किया गया. दुर्गा पंडालों के अलावा घरों में कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है. दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर रावण एवं मेघनाथ के पुतले का दहन होगा एवं भगवान श्री राम का दशहरा मंच से नगर वासियों द्वारा राज्याभिषेक किया जाएगा. तत्पश्चात दशहरा मंच से प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा.
