रुद्रांश, संजीव और आमिर की टीम ने डब्ल्यूएसपीएस विश्वकप में जीता रजत पदक

चांगवोन (दक्षिण कोरिया) 03 जून (वार्ता) विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट्स विश्वकप (डब्लयूएसपीएीस) 2025 के चौथे दिन मंगलवार को स्टैंडर्ड एयर पिस्टल स्पर्धा में रुद्रांश खंडेलवाल, संजीव गिरी और आमिर अहमद भट की टीम ने रजत पदक जीता।

 

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहीं व्यक्तिगत श्रेणी के मुकाबले में रुद्रांश खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

 

उल्लेखनीय है कि कल 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के पुरुष वर्ग में रुद्रांश खंडेलवाल और महिला वर्ग में सुमेधा पाठक ने स्वर्ण पदक जीते थे।

Next Post

जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के रोमिंग क्षेत्र में शामिल होने के कानून पर हस्ताक्षर किए

Tue Jun 3 , 2025
कीव, 03 जून (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के रोमिंग क्षेत्र में यूक्रेन को शामिल करने संबंधित कानून पर हस्ताक्षर किया। इस कानून के तहत, यूरोपीय संघ के नागरिकों को यूक्रेन में रोमिंग शुल्क का भुगतान किए बिना मोबाइल डेटा का उपयोग करने की अनुमति मिलेगी। […]

You May Like