खाली प्लॉट में बोरी से ढंका मिला मृत नवजात

सतना: शहर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित कोलान बस्ती के पास शनिवार सुबह एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पड़े शव को देखकर डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु के शव को सफेद रंग की बोरी से ढककर खाली प्लॉट में छोड़ दिया था।

सुबह जब आसपास के लोग रोजाना की तरह वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर बोरी पर पड़ी।पास जाकर देखने पर उन्हें नवजात शिशु का शव दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जन्म के बाद नवजात को यहां लाकर छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

नींद से जगाकर युवक को मार दी गोली

Sun Mar 8 , 2026
सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजूरी इटमा में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक अभिषेक दहिया अपने घर में सो रहा था, तभी आधी रात को दरवाजा खटखटाकर उसे उठाया गया।दरवाजा खोलते ही सामने खड़े नकाबपोश हमलावर […]

You May Like