जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गलगला तिराहा के पास बीती रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से वार कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रदीप विश्वकर्मा निवासी गलगला तिराहा तिलक वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से अधिवक्ता है।
रात्रि 9:30 बजे आफिस से आकर अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था,इसी बीच सौरभ केशरवानी आया और बोला कि अपना केस वापस लो तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर थोड़ी देर बाद सौरभ अपने साथी शुभम केशरवानी और मनीष केशरवानी, राहुल जैन के साथ आया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। सौरभ ने लोहे की रॉड से हमला किया।
बीच बचाव करने उसके पिता श्यामलाल विश्वकर्मा एवं बहन सिद्धार्थी झा आये तो उनके साथ भी मारपीट कर चोट पहुुंंचा दी। वहीं सौरभ केशरवानी निवासी गलगला तिराहा तिलक वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लाइट का काम करता है। रात 9.30 बजे गलगला तिराहा के पास जैसे ही पहुँचा तो पुरानी बात को चंद्रदीप विश्वकर्मा ने विवाद किया। उमाशंकर भी आ गया दोनो मिलकर उसके साथ मारपीट की। चंद्रदीप की बहन सिद्धार्थी ने लोहे की राड से उस पर हमला किया।
