सीधी की बंद रेत खदानों से अवैध उत्खनन,राजस्व और पुलिस की टीम का छापा

सीधी: कुसमी तहसील के बंद पड़े हर्दी-गोतरा रेत खदानों से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। हालांकि प्रशासन की टीम के आने की सूचना पूर्व में मिल जाने के कारण मौके पर मौजूद दो पोकलैण्ड मशीनें और लोडिंग वाहन हटा लिए गए थे। एक पोकलैण्ड मशीन को सीधी जिले की सीमा में जब्त कर कुसमी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अन्य मशीनें सिंगरौली जिले की सीमा में ले जाई गईं।
कार्यवाही के दौरान प्रभारी खनिज अधिकारी शिशिर यादव, कुसमी एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी, तहसीलदार एकता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नारायण सिंह, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। टीम कल देर शाम तक कार्यवाही में लगी रही। सहकार ग्लोबल कंपनी का रेत ठेका विंध्य क्षेत्र के साथ सिंगरौली जिले में है, लेकिन सीमावर्ती सीधी जिले की खदानों से अवैध उत्खनन का कार्य चलता रहता है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुसमी में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होता है, जिससे क्षेत्रीय संसाधनों को भारी नुकसान हो रहा है।
इनका कहना है
खनिज, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज गोतरा, हर्दी रेेत खदान क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की गई। मौके पर एक पोकलैण्ड मशीन को जब्त किया गया है।
शिशिर यादव, प्रभारी खनिज अधिकारी सीधी

Next Post

देश में कोराना के 3961 सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटे में चार मरीजों की मौत

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) देशभर में कोराना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार सुबह तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार मरीजों की मौत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर आज […]

You May Like