गोबर के कंडों में दबा मिला गांजा

सतना: मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बावजूद कुछ नहीं मिला. लेकिन बैरंग लौटने से पहले जब घर के पीछे स्थित बारी की तलाशी ली गई तो वहां कंडों का ढेर रखा नजर आया. जिन्हें हटाकर देखने पर गांजा सामने आ गया.रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्यादपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि ग्राम मझटोलवा निवासी राजेंद्र बैस 58 वर्ष अपने घर में गांजा का स्टॉक रखा हुआ है. जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर दबिश दे दी.

घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी लिए जाने के बावजूद कुछ नहीं मिला. जिसे देखते हुए बैरंग लौटने से पहले पुलिस टीम घर के पीछे पहुंच गई. जहां पर बारी में सूख कंडे रखे दिखाई दिए. जिसे देख पुलिस टीम ने कंडों को हटाकर देखने की औपचारिकता निभानी शुरु की. लेकिन कंडों को हटाते ही ही एक पन्नी रखी मिली. जिसे खोलकर देखने पर उसमें गांजा भरा नजर आया. गांजा की वजन 870 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 8 हजार 700 रु आंकी गई. जिसके चलते आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

Next Post

देश भर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट जारी, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,42,400 और चांदी ₹2,09,900 पर पहुंची

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली, सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर […]

You May Like