तीन शातिर चोर और टूव्हीलर के खरीददार गिरफ्तार

जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने बालक समेत तीन शातिर चोरों समेत चोरी का वाहन खरीदने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 9 लाख रुपये के जप्त किए गए। जिसका खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में अति पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि गढ़ा पुलिस ने सूपताल तालाब के पास घेराबंदी करते हुए बिना नंबर की स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहे गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा पिता नितेश विश्वकर्मा 18 वर्ष निवासी गढ़ा समेत दो किशोरो को पकड़ा।

पूछताछ करने पर तीनों ने उक्त वाहन चोरी का होना बताते हुये तीनो ने अपने साथी कार्तिक सेन के साथ मिलकर थाना गढ़ा, लार्डगंज, गोरखपुर, माढ़ोताल, संजीवनी नगर क्षेत्र से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये, करते हुये शाहरूख मिर्जा को 2 वाहन बेचना बताया। कार्तिक सेन की तलाश किये जो नहीं मिला, चोरी के वाहन खरीदने वाले शाहरूख मिर्जा पिता मिर्जा राशिद बैग 24 वर्ष निवासी रतननगर गणेश सुप्तेश्वर मंदिर के पास अजय टेंट हाउस थाना गढ़ा को अभिरक्षा में लिया सभी की निशादेही पर चुराये हुये 9 दुपहिया जब्त किए गए। आरोपी कार्तिक सेन की तलाश जारी है । पत्रकारवार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह, गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

सडक़ हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चार अलग-अलग सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। तिलवारा पुलिस ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में घायल संजीव कुमार देव 63 वर्ष निवासी पाली उमरिया जिला उमरिया […]

You May Like