पटाखा विक्रेता रमेश ताले वाले की दुकान के समीप गोदाम सील

सागर।सागर तहसीलदार राहुल गौड़ के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवासी इलाके में पटाखा स्टोर करने पर रमेश ताले वाले के गोदाम को सील किया गया है एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तहसीलदार श्री गौड़ ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश जारी किए गए हैं कि भारत सरकार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी लाइसेंसधारी विक्रेता व्यक्ति घनी बस्ती में न तो पटाखा का स्तर से अधिक अपनी दुकान पर भंडारित कर विक्रय करेगा। इसी के परिप्रेक्ष्य में कार्रवाई की जा रही है और आज रमेश ताले वाले के गोदाम पर कार्रवाई की गई और दुकान के समीप वाले कमरे में 500 किलो से अधिक के पटाखे पाए गए, जिस पर कमरे को सील किया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Next Post

दिन में चटक धूप, रात और सुबह हुईं ठंडी

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर। मौसम प्रणालियों में हुए बदलाव और पारे में गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल गया गया। दिन गरम तो रात-सुबह ठंडी हो गई है। रविवार को सुबह ठंडी का अहसास हुआ। इसके बाद दिनभर चटक धूप खिली रही। रात में हल्की ठंड का एहसास हुआ। रात में ठंडी […]

You May Like