नशे में यात्री ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर शराब के नशे में एक यात्री ने हंगामा कर दिया. यात्री की हरकतों से एयरलाइन स्टाफ और अन्य यात्रियों को परेशानी होने लगी तो सीआईएसएफ जवानों ने उसे काबू किया और एरोड्रम पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

यात्री की पहचान सत्यवान के रूप में हुई है. वह एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1245 से इंदौर से पुणे जाने वाला था. दोपहर करीब 3.30 बजे सिक्योरिटी होल्ड एरिया में नशे की हालत में उसने हंगामा शुरू कर दिया. स्टाफ और यात्रियों से बदसलूकी की जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ ने उसे वहां से हटाया और टर्मिनल के बाहर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया.

Next Post

बिग बास्केट का ऑर्डर रुकवाकर बचाई ठगी की रकम

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर. एरोड्रम क्षेत्र के व्यापारी के साथ हुई साइबर ठगी में पुलिस ने दो घंटे में 1.44 लाख रुपए बचा लिए. ठगों ने व्यापारी के दूसरे खाते से बिग बास्केट पर सामान का ऑर्डर किया था. इसके अलावा बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाने के बाद एक […]

You May Like