पचमढ़ी: मप्र मंत्रिमंडल की बैठक सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शुरू हो गई। सभी मंत्रीगण बैठक में शिरकत कर रहे हैं। सबसे पहले वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ, राजा भभूत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
बैठक में वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था, सिंचाई परियोजनाओं, शिक्षा सुधार, पर्यटन विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।
