सरसों तेल महंगा; दाल, अनाज और मीठे में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली, 29 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेज महंगा हो गया जबकि दाल-दलहन, अनाज और मीठे के बाजार में मिलाजुला रुख रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा सप्ताहांत पर 75 रिंगिट लुढ़ककर 3992 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.55 सेंट की गिरावट लेकर 52.67 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान सरसों तेल में 184 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इससे मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 17033 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 17948 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14102 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13333 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 14666 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

Next Post

लिव-इन पार्टनर की हत्या

Sun Jun 29 , 2025
साथ में शराब पीकर झगड़ने के बाद वारदात; आरोपी गिरफ्तार इंदौर: गुरुशंकर नगर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की उसके ही साथी ने सिर दीवार पर पटक-पटककर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन कुछ घंटों में […]

You May Like