सरसों और वनस्पति तेल महंगा

नई दिल्ली 25 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव बढ़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल और वनस्पति तेल महंगा हो गया वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा नौ रिंगिट फिसलकर 4722 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.35 सेंट की तेजी के साथ 46.65 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल 365 रुपये और वनस्पति तेल 292 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, और पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5950-6050, दाल चना 6950-7050, मसूर काली 7350-7450, मूंग दाल 9300-9400, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 7850-7950 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4300-4400, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18462 रुपये, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये, सोया रिफाइंड 15751 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

शिवालयो में भक्तो का लगेगा ताता, शहर में निकलेगी भोलेनाथ की बारात

Tue Feb 25 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 25 फरवरी, महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम से जिले भर में मनाया जायेगा. शिवालयो को सजाया गया है, तडक़े दर्शन के लिये पट खुलेगे. जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है तो वही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बैजू […]

You May Like