इंदौर: ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट (2025-26) में मध्य प्रदेश पुलिस के अश्वारोही दल ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कुल 06 पदक जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है. इसी उपलब्धि में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पुलिस कैलाश मकवाना ने म.प्र. पुलिस के अश्वारोही दल को पुलिस मुख्यालय भोपाल बुलाकर सम्मानित किया.
पुलिस महानिदेशक ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं सभी सदस्यों को नकद इनाम देने की घोषणा की. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक विसबल इरशाद वली, पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी चन्द्रशेखर सोलंकी, उप पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी धर्मेन्द्र भदौरिया, कमांडेंट 15वीं वाहिनी इंदौर श्रीमती हितिका वासल, उपसेनानी आरएपीटीसी प्राची द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
21 दिग्गज टीमों ने लिया था भाग
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय सेना की तर्ज पर समस्त अर्धसैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की कुल 21 दिग्गज टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 345 उच्च प्रशिक्षित अश्वों और 700 कुशल घुड़सवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस के जांबाजों ने अपनी तकनीकी दक्षता सिद्ध की. पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी चन्द्रशेखर सोलंकी ने प्रतियोगिता के मध्य स्वयं टेकनपुर, ग्वालियर पहुंचकर टीम का मनोबल बढ़ाया और टीम की सराहना की. आरक्षक धनश्याम प्रजापति ने साईड टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता. आरक्षक फराज खान ने क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक सहित 5 मेडल हासिल किए
