तिरुमला मंदिर में आठ नवंबर को आयोजित होगा दीपावली आस्थानम

तिरुमला, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में आठ नवंबर को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच दीपावली आस्थानम का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत, मलयप्पा स्वामी अपनी पत्नियों श्रीदेवी और भूदेवी के साथ गरुड़ालवार की ओर मुख कर सर्वभूपाल वाहन पर विराजमान होंगे और उनकी विशेष पूजा की जाएगी। भगवान की दिव्य सेना के सेनापति विश्वक्सेन को भी मलयप्पा स्वामी के बाईं ओर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर एक अलग पीठ पर विराजमान किया जाएगा।

मंदिर के पुजारियों द्वारा देवताओं को विशेष पूजा, आरती और प्रसाद अर्पित करने के साथ ही दीपावली आस्थानम का समापन होगा। इसके बाद, शाम पांच बजे मलयप्पा स्वामी, श्रीदेवी और भूदेवी के साथ सहस्र दीपालंकरण सेवा में भाग लेंगे और भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए तिरुमला की चार माड़ा सड़कों पर एक जुलूस (शोभायात्रा) में निकलेंगे।

दीपावली आस्थानम के मद्देनजर टीटीडी ने आठ नवंबर को आयोजित होने वाले कल्याणोत्सवम, ऊंजल सेवा और अर्जित ब्रह्मोत्सवम को रद्द कर दिया है।

 

Next Post

कलेक्टर से मिलने पैदल निकले छात्र, रास्ते में रोका

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूल में अव्यवस्थाओं और विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के कुछ विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर पैदल कलेक्टर से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोककर वापस भेज दिया गया। इसके […]

You May Like